
Description
📢 PGT ART बैच – महत्वपूर्ण सूचना एवं अनुशासन नियम
प्रिय विद्यार्थियों,
PGT ART बैच में आपका स्वागत है। यह बैच केवल गंभीर एवं चयन के प्रति समर्पित अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया गया है। कृपया निम्नलिखित नियमों का पालन करें—
📚 बैच की प्रमुख विशेषताएँ
✅ सम्पूर्ण सिलेबस के अनुसार (Syllabus Wise) अध्यापन।
✅ प्रत्येक टॉपिक की विस्तृत एवं Concept आधारित व्याख्या।
✅ सम्पूर्ण कक्षाएँ केवल MAP (Making Art Perfect) पद्धति की सहायता से कराई जाएँगी।
✅ पहले से रिकॉर्डेड क्लास के साथ नियमित लाइव क्लास।
✅ टॉपिक वाइज प्रैक्टिस।
✅ टॉपिक वाइज मॉक टेस्ट।
✅ प्रत्येक सप्ताह एक फुल लेंथ टेस्ट।
✅ प्रामाणिक पुस्तकों (Authentic Books) पर आधारित सम्पूर्ण कंटेंट।
✅ नियमित डाउट सेशन एवं परीक्षा उन्मुख मार्गदर्शन।
✅ सम्पूर्ण तैयारी केवल PGT ART परीक्षा के नवीनतम पैटर्न के अनुसार।
📌 अनुशासन संबंधी नियम
🔹 यह बैच केवल गंभीर विद्यार्थियों के लिए है।
🔹 सभी विद्यार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे क्लास का अनुशासन बनाए रखें।
🔹 क्लास एवं ग्रुप में केवल पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछें।
🔹 किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा, व्यक्तिगत टिप्पणी, स्पैम, अनावश्यक मैसेज या विवादपूर्ण व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
🔹 बैच की वीडियो, PDF, टेस्ट या अन्य अध्ययन सामग्री किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा करना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
🔹 किसी भी प्रकार की रिकॉर्डिंग, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट लेकर सामग्री का प्रसार अथवा कॉपीराइट का उल्लंघन नियमों के विरुद्ध माना जाएगा।
🔹 यदि कोई विद्यार्थी जानबूझकर क्लास का वातावरण खराब करता है, अन्य विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न करता है या बैच के नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे बिना किसी पूर्व सूचना के बैच/ग्रुप से निष्कासित (Remove) कर दिया जाएगा।
❌ फीस वापसी (Refund Policy)
एक बार प्रवेश (Admission) लेने के पश्चात किसी भी परिस्थिति में फीस वापस (Refund) नहीं की जाएगी।
कृपया प्रवेश लेने से पहले सभी जानकारी भली-भाँति पढ़ लें।
🎯 हमारा उद्देश्य
उच्च गुणवत्ता वाली, अनुशासित, Concept आधारित एवं परीक्षा उन्मुख तैयारी प्रदान करना, ताकि प्रत्येक गंभीर विद्यार्थी अपने चयन के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
Shekhar Classes Official
"मेहनत आपकी, जिम्मेदारी हमारी।"
"हम पढ़ाते नहीं, चयन की दिशा बनाते हैं।"
